Thursday, 30 November 2017

Talk guest किस तरह मेहमान से बात करे

Talk guest किस तरह मेहमान से बात करे

Talk Guest कैसे बात करें ?

Arrival of a guest एक मेहमान के आने पर कैसे बात करें (Talk Guest) ?, आइये कैसे आप किसी के आने पर नार्मल किस तरह से अपने मेहमान से बातचीत करते है.
Sonu – Hello uncle, good morning to you, please come in.
सोनू – हेलो चाचाजी, शुभ प्रभात, कृपया अन्दर आइये.

Talk Guest – Good morning, Sonu. How are you?
गेस्ट – शुभ प्रभात सोनू, आप कैसे है?

Sonu – Pretty well uncle, thanks. What about you?
सोनू – बिलकुल ठीक, धन्यवाद. आप कैसे है?

Guest – I am fine. Where is your father Mr. Verma?
गेस्ट – आपके पिता श्रीमान वर्मा कहाँ है?

Sonu – My parents are upstairs, I will just call them. Papa!  come down stairs. Govind uncle from Delhi has come.
सोनू – मेरे माता पिता ऊपर है. मैं उन्हें अभी आवाज देता हूँ. पिताजी नीचे आइये. गोविन्द चाचा दिल्ली से आये है.

Mr. Sinha – Hello Govind. How are you? When did you come?
श्रीमान सिन्हा – हेलो गोविन्द आप कैसे है. आप कब आये?

Govind – I am just comming.
गोविन्द – मै अभी ही आ रहा हूँ.

Mr Sinha – By which tranin?
श्रीमान सिन्हा – कौन सी गाड़ी से?

Govind – By Bombay Express.
गोविन्द- बम्बई एक्सप्रेस से.

Mr. Shinha – Was it late today?
श्रीमान सिन्हा – क्या वह आज लेट थी?

Govind – Yes It was running late by two hours.
गोविन्द – हाँ ये दो घंटे लेट थी.

Mr  Sinha – Sonu, Call you mother also.
श्रीमान सिन्हा – सोनू अपनी माताजी को भी बुलाओ.

Talk Guest Govind – I have comt to attend the marriage ceremony of my friend’s daughter, I thought that I should take this opportunity to visit you also.
गोविन्द – मैं अपने मित्र की पुत्री के विवाह पर आया हूँ. मैंने सोचा कि क्यों न आप लोगो से भी मिल लिया जाए.

Mr Sinha – It is our pleasure govind to see you after such a long time. Please stay with us now for a few day.
श्रीमान सिन्हा – यह तो हमारे लिए बड़ी प्रसन्नता की बात है गोविन्द कि हम आपको काफी समय बाद देख रहे है. अब यहाँ कुछ दिन ठहरे.

Govind – I shall stay for two days only as I do not have much leave to my credit.
गोविन्द – मैं दो दिन ठहरूंगा क्योकि मेरे पास अधिक छुट्टी नहीं है.

Mr Sinha – Welcome Govind, when did you come?
श्रीमान सिन्हा – स्वागत है गोविन्द आप कब आये?

Talk Guest Govind – I am just coming.
गोविन्द – मैं अभी ही आ रहा हूँ.

Mr Sinha – How is everybody?
श्रीमान सिन्हा – सब लोगो का क्या हाल है.

Govind – All are hail and hearty. Mother remembers all of you.
गोविन्द – सभी स्वस्थ है. माता जी आप सभी को याद करती है.

Mr Sinha – Why didn’t you bring her also along with you?
श्रीमान सिन्हा – आप उन्हें अपने साथ ही क्यों न ले आये?

Govind – As my visit was short so it was not possible to bring her. Moreover Rani has also come to stay with us for a few days along with her children. So I could not bring her. Next time she will come with me.
गोविन्द – चूँकि मैं कुछ ही दिनों के लिए आया था इसलिए यह सम्भव नहीं था. इसके अतिरिक्त रानी भी अपनी बच्चो के साथ कुछ दिनों के लिए आई है. इसलिए मैं उन्हें नहीं ला सका. अगली बार वे मेरे साथ आएगी.

Mr Sinha – What would you like to have Govind?
श्रीमान सिन्हा – आप क्या लेंगे गोविन्द?

Talk Guest Govind – Anything
गोविन्द – कुछ भी

Mr Sinha – Would you like something cold or hot?
श्रीमान सिन्हा – क्या लोगे, गर्म या ठंडा.

Govind – If choise is mine then I shall prefer hot cup of tea to cold.
गोविन्द – यदि पसंद मेरी है, तब मैं ठन्डे की अपेक्षा एक गर्म चाय का कप अधिक पसंद करूँगा.

Mr Sinha – Ok Govind. Now you go and was yourself by that time. I shall bring your braeakfast and tea.
श्रीमान सिन्हा – मैं आपका नाश्ता और और चाय लगाता हूँ.

Talk Guest Govind – Please show me your bathroom.
गोविन्द – कृपया अपने स्नानगृह का रास्ता बताये.
Talk Guest किस बात करे
Talk Guest किस बात करे
Mr Shinha – This is our bathroom Govind. The towel and the soap are lying near the basin. If you want the toothpaste, That is also lying there.
श्रीमान सिन्हा – यह हमारा स्नानगृह है गोविन्द. तोलिया और साबुन बेसिन के पास रखे है. यदि आपको टूथपेस्ट की जरुरत हो तो वह भी वही रखा है.

Govind – Thank you very much.
गोविन्द – आपका बहुत-बहुत धन्यवाद

Mr Sinha – Govind, please make hurry, the breakfast is ready on the dining table and the tea is getting cold.
श्रीमान सिन्हा – गोविन्द, कृपया जल्दी करो. नाश्ता मेज पर लगा दिया गया है तथा चाय ठंडी हो रही है.

Mr Sinha – Come this way. This is our dinning room.
श्रीमान सिन्हा – इधर से आइये, यह हमारा नाश्ते का कमरा है.

Govind – Oh its a big dinning table and a sumptuous breakfast.
गोविन्द – ओह यह तो बहुत बड़ी डाइंग टेबल है और शानदार नाश्ता है.

Mr Sinha – It is a simple breakfast as I have prepared it hurriedly.
श्रीमान सिन्हा – यह तो सादा नाश्ता है क्योकि मैंने शीघ्रता से इसे बनाया है.

अंग्रेजी भाषा की ग्रामर को कैसे इस्तेमाल करे

अंग्रेजी भाषा की ग्रामर को कैसे इस्तेमाल करे

Has Have Had का प्रयोग अंग्रेजी भाषा की ग्रामर में किस तरह से किया जाता है

अंग्रेजी भाषा की ग्रामर के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी
पहला नियम – ये तीनो सहायक क्रियाये है. वर्तमान काल ( Present Tense ) मैं he, she, it और एकवचन कर्त्ता के साथ has का प्रयोग किया जाता है. We, I, You, They और बहुवचन कर्त्ता के साथ have का प्रयोग किया जाता है.
दूसरा नियम – भूतकाल ( Past Tense ) में सभी कर्त्ता के साथ अर्थात चाहे कर्त्ता एक वचन हो या बहुवचन had का प्रयोग होता है.
तीसरा नियम – प्रश्नवाचक वाक्यों ( Interrogative Sentences ) में has, have और had को कर्त्ता ( Subject ) से पहले लगाया जाता है.
चौथा नियम – नकारात्मक वाक्यों ( Negative Sentences ) में has, have, had के बाद no या not का प्रयोग किया जाता है.

Has Have Had Experiment में Has का प्रयोग ( अंग्रेजी भाषा की ग्रामर एक वचन कर्त्ता के लिए )

पैन में स्याही नहीं है. The pen has no ink.
क्या उसके पास एक पालतू कुत्ता नहीं है? Has he not a pet dog?
इस लड़के के पास जूते का एक अच्छा जोड़ा है. This boy has a fine pair of shoes.
उसके पास रहने का कोई मकान नहीं है. She has no house to live in.
इस औरत के पास एक पर्स है. This woman has a purse.
उसको जुकाम है. He has bad cold.
एक सप्ताह में सात दिन होते है.  A week has seven days.
मेरे पिताजी के पास एक शानदार मकान है. My father has a splendid house.
मेरे भाई के पास कोई पैसा नहीं है. My brother has no money.
क्या उसके पास साईकिल है? Has he a bicycle?
उसके पास एक कीमती घड़ी है. He has a costly watch.
इस औरत के दो पुत्र है. This woman has two sons.
क्या उसके पास के पैन है? Has he a pen?
क्या इस किताब में सौ पन्ने नहीं है? Has this book not hundred pages?
क्या उसके पास पचास रूपये का नोट है? Has he a fifty rupee note?
अंग्रेजी भाषा की ग्रामर has, have, had का प्रयोग
अंग्रेजी भाषा की ग्रामर has, have, had का प्रयोग

Has Have Had Experiment में अंग्रेजी भाषा की ग्रामर Have का प्रयोग बहुवचन कर्त्ता के लिए

क्या उन्हें रविवार को भी दफ्तर जाना पड़ता है? Have they to attend the office on Sunday also?
क्या आपका इसके साथ कोई लेन देन नहीं है? Have you no dealings with him?
क्या उनके पास फ़ालतू समय नहीं है? Have they no spare time?
क्या तुम्हारे दांत में दर्द नहीं है? Have you not toothache?
क्या आपको कोई आवश्यक काम नहीं है? Have you not urgent piece of work?
मेरे सिर में दर्द है. I have headache.
हमें स्वार्थी मित्रो पर विश्वास नहीं. We have no faith in selfish friends.
क्या आपके पास एक बन्दुक है? Have you a gun?
मेरा कोई भाई नही है.  I have no brother?
मेरे पास एक मनोरंजक पुस्तक है. I have an interesting book.
मेरे पास एक बढ़िया कलम है. I have a superior pen.
हमारे पास एक सुन्दर कुत्ता है. We have a beautiful dog.
लडको के थैलों में किताबे नहीं है. Boys have no books in their bags.
उनके पास तेज तलवारे नहीं है.  They have no sharp swords.
क्या उनके बहुत सी पुस्तके है. Have they many friends?
उनके पास बहुत धन है. They have a lot of money.
हमारे पास एक सफ़ेद कुत्ता है. I have white dog.
हमारे पास एक शानदार मकान है. We have a magnificent house.
मरे पास एक नई साइकिल है.  I have a new bicycle.


Has Have Had Experiment  में अंग्रेजी भाषा की ग्रामर Had का प्रयोग

क्या भिखारी के पास खाने को कुछ नहीं था? Had the beggar nothing to eat?
क्या गांधी जी के बहुत से मित्र थे? Had Gandhiji many friends?
उसके पास पहनने को कपड़े नहीं थे. He had no clothes to wear.
क्या उसके पास तेज चाकू नहीं था? Had he no sharp knife?
क्या उसके पास कोई पैसा नहीं था? Had he no money?
हमारे पास दो घौड़े थे. We had two horses.
क्या बूढ़े के हाथ में कोई छड़ी नहीं थी? Had the old man no stick in his hand?
मोना के सिर में दर्द था. Mona had headache.
हमारे पास छतरियां थी. We had umbrellas.
क्या उसके दो भाई नहीं थे? Had she not two brothers?
तुम्हारे पास सोने की अंगूठी नहीं थी. You had no golden ring.
राजा दशरथ के तीन रानियां और और चार पुत्र थे. King Dashratha had three queens and four sons.
इन बच्चों के पास खिलोने नही थे. These children had no toys.
क्या आपकी कल छुट्टी थी? Had you holiday yesterday?


अल्फ्रेड मार्शल World Great Economist

अल्फ्रेड मार्शल World Great Economist

The World Great Economist अल्फ्रेड मार्शल एक महान अर्थशास्त्री

अल्फ्रेड मार्शल World Great Economist

दुनिया के महान अर्थशास्त्री श्री अल्फ्रेड मार्शल जी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियाँ उनसे जुड़े कुछ तथ्य और खोजो के बारे में जानिए.
मार्शल का जन्म – २६ जुलाई १८४२ में हुआ था.
मार्शल की मृत्यु  – १३ जुलाई १९२४ में हुई थी.
मार्शल ने मानव कल्याणकारी अर्थशास्त्र का मार्ग प्रशस्त करते हुए अपनी विश्व प्रसिद्ध पुरस्तक (प्रिंसीपल ऑफ़ पालिटिकल इकोनॉमी) में आपूर्ति और मांग, उपयोगिता तथा उत्पादन लागत के सिधांतो को मिलाकर एक समन्वित अर्थ शास्त्रीय सिधांत का प्रतिपादन किया.

ब्रिटेन में जन्में मार्शल अपने समय के ऐसे दिग्गज अर्थशास्त्री थे, जिन्होंने एड्मस्मिथ के समय से चली आ रही आर्थिक धारणाओं को बदल डाला. १८९० में जब मार्शल की पुरस्तक प्रिसिपल्स ऑफ़ पालिटिकल इकोनोमी प्रकाशित हुई तो अर्थशास्त्र की दुनिया में तहलका मच गया.

इसके पूर्व अर्थशास्त्रीयों ने धन को साध्य मान लिया था. सर्वप्रथम मार्शल ने धन की अपेक्षा मानव कल्याण को अधिक महत्व दिया व निसंकोच घोषित किया कि धन मनुष्य के लिए है, न कि मनुष्य धन के लिए है.

अर्थशास्त्री के अध्ययन ने मनुष्य के भोतिक कल्याण पर बल देते हुए मार्शल ने अर्थशास्त्र को इस प्रकार से परिभाषित किया. अर्थशास्त्र ने मानव जीवन के साधारण व्यापार संबधी कार्यो का अध्यन किया जाता है. यह व्यक्तिगत तथा सामाजिक क्रियाओ के उस भाग की जाँच करता है, जिसकी निकट सम्बंध भोतिक साधनों की प्राप्ति तथा उसके उपयोग से है.

जो कल्याण के लिए आवश्यक है. मार्शल अर्थशास्त्र को विज्ञान के साथ साथ कला भी मानते थे. उनका कहना था कि अर्थशास्त्र में आर्थिक घटनाओं का क्रमबद्ध अध्ययन किया जाता था, इसलिए वह वास्तविक विज्ञान है,

अर्थशास्त्र चुकी मानव कल्याण के आदर्शो को व्यावहारिक रूप प्रदान करता है, इसलिए वह कला भी है, उपयोगिता के मापने का गणना वाचक दृष्टिकोण देते हुए मार्शल ने कहा किसी वस्तु की इकाई के उपयोग से वंचित रहने की अपेक्षा उस वस्तु की इकाई के लिए जितना मूल्य देने को तत्परता रहती है

वही उस वस्तु से प्राप्त होने वाली उपयोगिता को मौद्रिक माप है, इस सन्दर्भ में मार्शल ने सीमांत उपयोगिता ह्रास नियम (लॉ ऑफ़ डिमिनिशिंग मार्जिनल यूटिलिटी) की वैज्ञानिक व्याख्या की. मार्शल का मत था कि किसी वस्तु का उत्तरोत्तर उपयोग करते रहने से उस वस्तु की प्रत्येक अगली इकाई से मिलने वाली अतिरिक्त उपयोगिता घटने लगती है.

घटती हुई अतिरिक्त उपयोगिता ह्रास नियम कहा जाता है. मार्शल पहले ऐसे अर्थशास्त्री थे, जिन्होंने मांग की लोच को परिभाषित किया. मांग की लोच का अभिप्राय कीमत के सूक्ष्म परिवर्तन के कारण उत्पन्न होने वाली मांग की मात्रा में परिवर्तन की माप से है.


सम्राट अशोक सामान्य ज्ञान General Knowledge

सम्राट अशोक सामान्य ज्ञान General Knowledge

सम्राट अशोक

बिन्दुसार का उत्तराधिकारी सम्राट अशोक महान हुआ जो २६९ ई पू में मगध की राजगद्दी पर बैठा.
राजगद्दी पर बैठने के समय अशोक अवंती का राज्यपाल था.
मास्की और गुर्जरा अभिलेख में अशोक का नाम अशोक मिलता है.
पुराणों में सम्राट अशोक को अशोकवर्धन कहा गया है.
अशोक ने अपने अभिषेक के आठवे वर्ष लगभग २६१ ई पू कलिंग पर आक्रमण किया और कलिंग की राजधानी तोसली पर अधिकार कर लिया.
प्लिनी का कथन है कि मिस्र का राजा फिलाडेलफ्स ने पाटलिपुत्र में डीयानीसियस नाम का एक राजदूत भेजा था.
उपगुप्त नामक बौद्ध भिक्षु ने अशोक को बोद्ध धर्म की दीक्षा दी.
सम्राट अशोक ने आजिवकों को रहने हेतु बराबर की पहाड़ियों में चार गुफाओं का निर्माण करवाया है जिनका नाम कर्ज, चोपार, सुदामा तथा झोपडी था.
सम्राट अशोक की माता का नाम सुभद्रांगी था.
सम्राट अशोक ने बौद्ध धर्म के प्रचार के लिए अपने पुत्र महेंद्र और पुत्री संघमित्रा को श्रीलंका भेजा.
भारत में शिलालेख का प्रचलन सर्वप्रथम अशोक ने किया.
सम्राट अशोक के शिलालेखों में ब्राही, खरोष्ठी, ग्रीक और अरमाइक लिपि का प्रयोग हुआ है.
ग्रीक और अरमाइक लिपि का अभिलेख अफगानिस्तान से, खरोष्ठी लिपि का अभिलेख उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान से और शेष भारत से ब्राही लिपि के अभिलेख मिले है.
अशोक के अभिलेखों को तीन भागों में बाटा जा सकता है. पहला – शिलालेख, दूसरा – स्तम्भ्लेख, तीसरा – गुहालेख.
अशोक के शिलालेख की खोज १७५० ई में पाद्रेटी फेनथेलर ने की थी. इनकी संख्या १४ है.
अशोक के अभिलेख पढने में सबसे पहली सफलता १८३७ ई में जेम्स प्रिसेप को हुई.
सम्राट अशोक General Knowledge
सम्राट अशोक General Knowledge

सम्राट अशोक के प्रमुख शिलालेख और उनमे वर्णित विषय

पहला शिलालेख – इसमें पशुबलि की निंदा की गई है.
दूसरा शिलालेख – इसमें अशोक ने मनुष्य और पशु दौनो की चिकित्सा व्यवस्था का उल्लेख किया है.
तीसरा शिलालेख – इसमें राजकीय अधिकारीयों को यह आदेश दिया गया है कि वे हर पाचवे वर्ष के उपरांत दौरे पर जाए. इस शिलालेख में कुछ धार्मिक नियमों का भी उल्लेख किया गया है.
चौथा शिलालेख – इस अभिलेख में भेरिघोष की जगह धम्म घौष की घौषणा की गई है.
पांचवा शिलालेख – इस शिलालेख में धर्म महामात्रों की नियुक्ति के विषय में जानकारी मिलती है.
छठा शिलालेख – इसमें आत्म नियंत्रण की शिक्षा दी गई है.
सातवाँ और आठवाँ शिलालेख – इनमे अशोक की तीर्थ यात्राओं का उल्लेख किया गया है.
नौवा शिलालेख – इसमें सच्ची भेट तथा सच्चे शिष्टाचार का उल्लेख किया गया है.
दसवाँ शिलालेख – इसमें सम्राटअशोक ने आदेश दिया है कि राजा तथा उच्च अधिकांश हमेशा प्रजा के हित में सोंचे.
ग्यारहवाँ शिलालेख – इसमें धम्म की व्याख्या की गई है.
बारहवाँ शिलालेख – इसमें स्त्री महामात्रों की नियुक्ति और सभी प्रकार के विचारों सम्मान की बात कही गई है.
तेरहवा शिलालेख – इसमें कलिंग युद्ध का वर्णन और अशोक के ह्रदय परिवर्तन की बात कही गई है.
चौदहवां शिलालेख – सम्राट अशोक ने जनता को धार्मिक जीवन बिताने के लिए प्रेरित किया.

सम्राट अशोक के स्तम्भ लेखों की संख्या ७ है, जो केवल ब्राह्मी लिपि में लिखी गई है. यह अलग-अलग स्थानों से प्राप्त हुआ है.

प्रयाग स्तम्भ लेख – यह पहले कौशाम्बी में स्थित था. इस स्तम्भ लेख को अकबर इलाहाबाद के किले में स्थापित कराया.
दिल्ली टोपरा – यह स्तम्भ लेख फिरोजशाह तुगलक के द्वारा टोपरा से दिल्ली लाया गया.
दिल्ली मेरठ – पहले मेरठ में स्थित यह स्तम्भ लेख फिरोजशाह द्वारा दिल्ली लाया गया है.
रामपुरवा – यह स्तम्भ लेख चम्पारण बिहार में स्थापित है. इसकी खोज १८७२ ई में कारलायल ने की.
लौरिया अरेराज – चम्पारण में.
लौरिया नंदनगढ़ – चम्पारण में इस स्तम्भ पर मोर का चित्र बना है.

कौशाम्बी अभिलेख को रानी का अभिलेख कहा जाता है.
अशोक का सबसे छोटा स्तम्भ लेख रुम्मी देई है. इसी में लुम्बिनी में धम्म यात्रा के दौरान अशोक द्वारा भूराजस्व की दर घटा देने की घोषणा की गई है.
अशोक का ७वां अभिलेख सबसे लम्बा है.
प्रथम प्रथक शिलालेख में यह घोषणा है कि सभी मनुष्य मेरे बच्चे है.
अशोक का शार ए कुना – कंदहार अभिलेख ग्रीक एवं आम्रेइक भाषाओँ में प्राप्त हुआ है.
साम्राज्य में मुख्यमंत्री और पुरोहित की नियुक्ति के पूर्व इनके चरित्र को काफी जाँचा परखा जाता था जिसे उपधा परिक्षण कहा जाता था.
सम्राट की सहायता की लिए एक मन्त्रिपरिषद होती थी जिसमे सदस्यों की संख्या १२ से १६ या २० हुआ करती थी.
अर्थशास्त्र में शीर्षस्थ अधिकारी के रूप में तीर्थ का उल्लेख मिलता है, जिसे महामात्र भी कहा जाता था. इसकी संख्या १८ थी. अर्थशास्त्र में चर जासूस को कहा जाता है.
अशोक के समय मौर्य साम्राज्य में प्रान्तों की संख्या ५ थी. प्रान्तों को चक्र कहा जाता था.
प्रान्तों के प्रशासक कुमार या आर्यपुत्र या राष्ट्रिक कहलाते थे.
प्रान्तों का विभाजन विषय में किया गया था. जो विषय पंती के अधीन होते थे.
प्रशासन की सबसे छोटी इकाई ग्राम थी, जिसका मुखिया ग्रामिक कहलाता था.
प्रशासको में सबसे छोटा गौप था, जो दस ग्रामो का शासन सम्भालता था.
मेगास्थनीज के अनुसार नगर का प्रशासन ३० सदस्यों का एक मंडल करता था जो ६ समितियो में विभाजित था. प्रत्येक समिति में ५ सदस्य होते थे.

मौर्य प्रांत – उत्तरापथ
राजधानी – तक्षशिला

मौर्य प्रांत – अवन्ती राष्ट्र
राजधानी – उज्जयिनी

मौर्य प्रांत – कलिंग
राजधानी – तोसली

मौर्य प्रांत – द्क्षिनापथ
राजधानी – सुवर्णागिरी

मौर्य प्रांत – प्राशी पूर्वी प्रान्त
राजधानी – पाटलिपुत्र

अर्थशास्त्र में वर्णित तीर्थ के बारे में जानकारी

मंत्री – प्रधानमन्त्री
पुरोहित – धर्म और दान विभाग का प्रधान
युवराज – राजपुत्र
दोवारिक – राजकीय द्वारा रक्षक
अंतवेदिक – अंत:पुर का अध्यक्ष
समाहर्ता – आय का संग्रहकर्ता
सन्निधाता – राजकीय कौष का अध्यक्ष
प्रशास्ता – कारागार का अध्यक्ष
प्रदेष्ट्री – कमिश्नर
पौर – नगर का कोतवाल
व्यावहारिक – प्रमुख न्यायाधीश
नायक – नगर रक्षा का अध्यक्ष
कर्मान्तिक – उद्योगों और कारखानों का अध्यक्ष
मंत्रीपरिषद – अध्यक्ष
दुर्गपाल – दुर्ग रक्षक
अन्तपाल – सीमावर्ती दुर्गो का रक्षक

प्रशासनिक समिति और उसके कार्य

समिति – प्रथम
कार्य – उद्योग और शिल्प कार्य का निरिक्षण

समिति – द्वितीय
कार्य – विदेशियों की देखरेख

समिति – तृतीय
कार्य – जन्म मरण का विवरण रखना

समिति – चतुर्थ
कार्य – व्यापार और वाणिज्य की देखभाल

समिति – पंचम
कार्य – निर्मित वस्तुओ के विक्रय का निरिक्षण

समिति – षष्ठ
कार्य – बिक्री कर वसूल करना

बिक्री कर के रूप में मूल्य का १०वा भाग वसूला जाता था, इसे बचाने वालों को मृत्युदंड दिया जाता था.
मेगास्थनीज के अनुसार एग्रोनोमाई मार्ग निर्माण अधिकारी था.
जस्टिन के अनुसार चन्द्रगुप्त मौर्य की सेना में लगभग ५०००० अश्वारोही सेनिक ९०० हाथी और ८००० रथ थे.
प्लूटार्क जस्टिन के अनुसार चन्द्रगुप्त ने नंदों की पैदल सेना से तीन गुनी अधिक संख्या अर्थात ६०००० आदमियों को लेकर सम्पूर्ण उत्तर भारत को रौंद डाला था.
युद्ध क्षेत्र में सेना का नेतृत्व करनेवाला अधिकारी नायक कहलाता था.
सैन्य विभाग का सबसे बड़ा अधिकारी सेनापति होता था.
मेगास्थनीज के अनुसार मौर्य सेना का रखरखाव ५ सदस्यीय छह समितियाँ करती थी.
मौर्य प्रशासन में गुप्तचर विभाग महामात्य सर्प नामक अमात्य के अधीन था.
अर्थशास्त्र में गुप्तचर को गूढ़ पुरुष कहा गया है. तथा एक ही स्थान पर रहकर कार्य करनेवाले गुप्तचर को संस्था कहा जाता था.
एक स्थान से दुसरे स्थान पर भ्रमण करके कार्य करनेवाले गुप्तचर को संचार कहा जाता था.
अशोक के समय जनपदीय न्यायालय के न्यायाधीश को राजूक कहा जाता था.
सरकारी भूमि को सीता भूमि कहा जाता था.
बिना वर्षा के अच्छी खेती होने वाली भूमि को अदेवमातृक कहा जाता था.

मेगास्थनीज ने भारतीय समाज को सात वर्गों में विभाजित किया है.

पहला – दार्शनिक
दूसरा – किसान
तीसरा – अहीर
चौथा – कारीगर
पाचवा – सैनिक
छठा – निरीक्षक
सातवा – सभासद

स्वतंत्र वेश्यावृत्ति को अपनाने वाली महिला रूपाजीवा कहलाती थी.
नन्द वंश के विनाश करने में चन्द्रगुप्त मौर्य ने कश्मीर के राजा पर्वतक से सहायता प्राप्त की थी.
मौर्य शासन १३७ वर्षो तक रहा.
मौर्य वंश का अंतिम शासक बृहद्र्थ था. इसकी हत्या इसके सेनापति पुष्यमित्र शुंग ने १८५ ई पू में कर दी और मगध पर शुंग वंश की नीव डाली.

सेन्य समिति और उनके कार्य

सिमित – प्रथम
कार्य – यातायात और रसद की व्यवस्था

सिमित – तृतीय
कार्य – पैदल सैनिको की देख रेख

सिमित – चतुर्थ
कार्य – अश्वारोहियों की सेना की देख रेख

सिमित – पंचम
कार्य – जग्सेना की देख रेख

सिमित – षष्ठ
कार्य – रथसेना की देख रेख

दिल्ली टेस्टः ओपनर धवन या राहुल में से एक का बाहर होना लगभग तय

दिल्ली टेस्टः ओपनर धवन या राहुल में से एक का बाहर होना लगभग तय src="https://smedia2.intoday.in/aajtak/images/stories/112017/shi...